उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट का अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कारवाही , मसूरी–प्रेमनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

देहरादून : जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट एक बार फिर माफिया और तस्करों के लिए “काल” बनकर सामने आई हैं। उनकी अगुवाई में की जा रही निरंतर कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि अब अवैध शराब के इस संगठित धंधे पर आबकारी विभाग की पैनी नजर टिक चुकी है। देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील इलाकों में निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट का चाबुक लगातार चल रहा है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

इसी क्रम में आज दिनांक 18 दिसंबर को आबकारी टीम मसूरी द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पौंधा एवं बिदोली इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दो अलग-अलग घरों में दबिश दी, जहां से अवैध रूप से संग्रहित की गई शराब और बीयर की बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 16 पेटी शराब एवं बीयर बरामद की, जिन पर स्पष्ट रूप से “फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली” अंकित था। यह दर्शाता है कि शराब को अन्य राज्य से अवैध रूप से उत्तराखंड में लाकर खपाने की कोशिश की जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button