Blogउत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का रक्षाबंधन संदेश – रिश्तों में अटूट विश्वास और स्नेह का पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से गहराई से जुड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रिश्तों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और महिलाओं के प्रति आदर व सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी है। यह पर्व महिलाओं के सम्मान और गरिमा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समृद्ध और विकसित उत्तराखण्ड की कल्पना अधूरी है, और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे महिलाओं के अधिकारों, प्रगति और सशक्तिकरण के लिए आदर्श समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है, ताकि वे अपने परिवारजनों के साथ इस पर्व को सहजता और उल्लासपूर्वक मना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button