
देहरादून / जौलीग्रांट: बीते चार दिनों से इंडिगो की उड़ानें को लेकर यात्री परेशान है हालात ये है कि इंडिगो की उड़ान या तो देरी से उड़ रही है, या रद्द हो रही है, जिससे यात्रियों में गुस्सा है, शुक्रवार पांच दिसंबर को अकेले देहरादून से इंडिगो की 13 उड़ानें रद्द हुई हैं। यात्री इन सभी हालातों से काफी परेशान है।
आज तो गजब हो गया देहरादून से शुक्रवार पांच सितंबर को इंडिगो की जो उड़ाने रद्द हुई है, उनमें दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई जैसे बड़े शहरों की फ्लाइट शामिल थी. इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर यात्रियों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिली।
जानकारी के मुताबिक देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo फिलहाल अपने सबसे बड़े ऑपरेशनल संकट का सामना कर रही है. IndiGo की एक दिन में 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं. यात्रियों और IndiGo एयरलाइन की समस्या को देखते हुए DGCA ने पायलट ड्यूटी नियमों में राहत देते हुए पुराने निर्देश तुरंत प्रभाव से वापस लेने की घोषणा की है।
DGCA ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि साप्ताहिक आराम के बदले कोई छुट्टी नहीं दी जा सकती. नियामक ने बताया कि यह कदम एयरलाइनों से प्राप्त शिकायतों और संचालन में निरंतरता एवं स्थिरता बनाए रखने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. DGCA का यह आदेश एयरलाइनों को संचालन सामान्य करने और उड़ानों को जल्दी पटरी पर लाने में मदद करेगा. बता दें कि नवंबर में IndiGo ने अपने नेटवर्क में कुल 1,232 उड़ानें रद्द की थीं, सरकार ने कहा कि वह एयरलाइन के ऑपरेशनल सुधार और यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं पर लगातार नजर रखे हुए है।


