
तारा जोशी फाउंडेशन ने जौनसर-बावर जनजातीय छेत्र मैं स्थित जीआईसी अटाल स्कूल को भेंट किया स्मार्ट टीवी
छात्रों को दी छात्रवृत्ति और डिजिटल शिक्षा की जानकारी
चकराता/देहरादून: जौनसार-बावर के सुदूर जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में तारा जोशी फाउंडेशन ने कल राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) अटाल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को एक स्मार्ट टीवी (Smart TV) भेंट किया गया ।
फाउंडेशन की सचिव किरण जोशी जी ने छात्रों को बताया कि तकनीक पढ़ाई को कैसे आसान बना सकती है। छात्रों को विभिन्न ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स (Online Education Platforms) के बारे में जानकारी दी गई, जहाँ से वे कठिन विषयों को आसानी से समझ सकते हैं । साथ ही, यह भी बताया गया कि भविष्य में इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से करियर काउंसलिंग और डाउट सेशन (Doubt Sessions) भी आयोजित किए जाएंगे ।
कार्यक्रम में छात्रों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। चकराता एक जनजातीय क्षेत्र होने के कारण, छात्रों को विशेष रूप से ‘जनजातीय छात्र छात्रवृत्ति योजना’ (Tribal Student Scholarship – pre and post matric) और बालिकाओं के लिए ‘नंदा गौरा योजना’ की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वयं सहायता समूहों (SHG) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की गई। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और सरकारी मदद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया ।
स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।


