
श्री मदमहेश्वर मेला समिति उखीमठ ने अभिनंदन पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आभार जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की गयी थी प्रदेश स्थापना दिवस पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ की प्रतिकृति
देहरादून। श्री मदमहेश्वर मेला समिति उखीमठ ने मेला अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय में भेंट की तथा प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ की प्रतिकृति भेंट करने हेतु मुख्यमंत्री तथा बीकेटीसी अध्यक्ष का आभार जताया तथा अभिनंदन पत्र सौंपा।
अभिनंदन पत्र में कहा गया कि प्रदेश सरकार तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के प्रयासों से श्री केदारनाथ सहित शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ का मान सम्मान बढा है।
इस अवसर पर मदमहेश्वर मेला समिति प्रतिनिधि मंडल ने बीकेटीसी के कार्यों की सराहना की तथा शीतकालीन यात्रा हेतु किये जा रहे प्रयासों हेतु आभार जताया गया । मदमहेश्वर मेला समिति ने बीकेटीसी अध्यक्ष को 20 नवंबर से शुरू होनेवाले मदमहेश्वर मेला हेतु आमंत्रित किया।उल्लेखनीय है कि द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो रहे है तथा श्री मदमहेश्वर भगवान की उत्सव डोली 21 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में श्री मदमहेश्वर मेला आयोजित होता है।आज इस अवसर पर बीकेटीसी द्वारा भी मेला समिति अध्यक्ष तथा श्री मदमहेश्वर मेला समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल, मदमहेश्वर मेला समिति अध्यक्ष एवं नगर पंचायत उखीमठ अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पूर्व प्रधान संदीप पुष्पवान तेज प्रकाश त्रिवेदी,मनवर सिंह धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।


