मौसम

प्रदेश में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना

उत्तराखंड।

प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, तेज हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है।

बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ जगह भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button