उत्तराखंडटिहरी

जिलाधिकारी निकिता खंडेलवाल ने किया प्रतापनगर तहसील के सेम मुखेम में 25 नवम्बर से आयोजित मेले को लेकर स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया प्रतापनगर तहसील के सेम मुखेम में 25 नवम्बर से आयोजित मेले को लेकर स्थलीय निरीक्षण

टिहरी गढ़वाल : आज मंगलवार को प्रतापनगर तहसील के सेम मुखेम पहुंचकर 25 नवम्बर से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं विकास मेले को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इस दौरान पर्यटन विभाग के पर्यटक आवास गृह से उत्तर द्वारिका के सेम नागराजा मंदिर तक स्थलीय निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं को देखा गया। इस दौरान वन विभाग को भागी सौड़ मेला मैदान से सेम मुखेम मन्दिर तक रास्ते पर झाड़ी कटान करने, एएमए जिला पंचायत को साफ़ सफाई करवाने, ग्रामीण निर्माण विभाग को मंदिर के समीप धर्मशाला के निर्माण कार्य एवं सुरक्षात्मक दीवार को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सड़क एवं पार्किंग को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

तत्पश्चात पर्यटक आवास गृह भागी सौड़ में मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक की गई। इस दौरान प्रबंधक मेला समिति विजय पोखरियाल ने मेले को लेकर मेला प्रांगण में पेयजल हेतु दो टैंकरों की व्यवस्था, प्रतापनगर विधान सभा के समस्त विद्यालयों में तीन दिवसीय मेला अवकाश करवाने, मेला प्रांगण से सेम नागराजा मन्दिर तक स्थाई स्ट्रीट लाइट लगवाने, मेला प्रांगण के चारों ओर यात्रियों की सुविधा हेतु पोर्टेबल / मोबाइल शौचालय सुविधा, विभागीय स्टॉल लगवाने, मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पर्यटक आवास गृह का संचालन कर रहे मेक माय कॉटेज के विनोद सिंह को पर्यटक आवास गृह को जल्द शुरू करने को कहा गया।

इस अवसर पर एसडीएम प्रतापनगर स्नेहिल कुंवर, ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर मनीषा पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजया पंवार, डीटीडीओ एसएस राणा, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, ईई लोनिवि योगेश कुमार, एएमए जिला पंचायत भागवत पाठनी, डीएसओ मनोज डोभाल, तहसीलदार आनंद पाल, प्रधान मुखेम राजेश्वरी थपलियाल, प्रधान पोखरी मैणा देवी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मेला समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button