उत्तराखंड

नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हल्दूचौड के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद रविवार को भाजपा मंडल विजय रोहित दुम्का के आवास पर पहुंचे युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहपूर्वक फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर हल्दूचौड भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और नए पदाधिकारी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि ये सभी पदाधिकारी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति सजग करने का अवसर भी है।

उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा नवनियुक्त उपाध्यक्ष पवन दुम्का, मानस तिवारी, आईटी संयोजक प्रघुमन दुम्का सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button