
देहरादून : आज उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन द्वारा विधुत विभाग में कार्यरत SHG सहायता समूह/संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सौंपा गया जिसके माध्यम से विधुत आउटसोर्स कर्मचारीयों के साथ हो रहे शोषण से अवगत कराया गया।
उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट व प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल ने कर्मचारीयों सगं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का स्वागत किया एंव ज्ञापन सौंपा। शमशेर सिंह बिष्ट ने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया की कर्मचारी बहुत लम्बे समयांतराल से विधुत विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं परन्तु बेसिक वेतन मात्र 9 हजार रूपए मात्र ही कर्मचारी को मिल रहा है। ऊर्जा प्रदेश है और ऊर्जा क्षेत्र के विधुत विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारीयों के जीवन में अंधकार है।
संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल ने कहा की इस प्रकार के सभी कर्मचारियों का शोषण प्रदेश भर में हो रहा है। आज के महंगाई के समय में मात्र 13000 रुपय में एक विधुत आउटसोर्स कर्मचारी अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ है। और वो भी समय पर नहीं दिया जा रहा है कर्मचारी सुरक्षा बीमा भी ना के बराबर है।अधिकारियों व संस्था संचालकों की मनमानी से इस प्रकार के कर्मचारियों की कमर टूट गई है ।
बताया की 20 साल से भी अधिक समय से अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों का भी वही वेतन है और जो 2 महिने से काम कर रहे हैं उनका भी वही वेतन है सरकार को इस प्रकार की वेतन विसंगति को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए
विकास बेनवाल ने कहा की उत्तराखंड आउटसोर्स कर्मचारीयों के लिए राज्य सरकार जो भी निति निर्धारित करे चाहे वो समान कार्य समान वेतन हो या नियमितीकरण हो इन कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कर्मचारीयों की बात को सुना उन्होंने लम्बे समय से अपनी सेवाएं दे रहे कर्मचारियों से पुछा की कौन कितने समय से काम कर रहा है, साथ ही उन्होंने कहा की हर संभव सहायता समूह विधुत कर्मचारियों की मदद का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशिकांत सोनकर, महामंत्री हीरालाल, महामंत्री अंकुश शर्मा,शरद यादव, राजेन्द्र सिंह तोमर,छोटे लाल,प्रमोद कुमार, राजेश वर्मा, केशव ढोडियाल, सुरेन्द्र पाल, प्रदीप, गोविन्द सिंह मेहरा, गजेन्द्र कोईराला, राजवीर, गोविन्द ढोडियाल, अशोक यादव, प्रमोद कुमार,राजू यादव, देवेन्द्र,
कुनाल,नरेश कुमार, राधेश, पंकज नेगी, रणवीर सिंह नेगी, विजय कुमार, रंजीत यादव, मोहम्मद बिशाल,अनादि उप्रेती,सोनू जी, गब्बर पटवाल, महेंद्र सिंह,पीयुष, अशोक प्रसाद, सुर्यकांत शर्मा, प्रदीप कुमार, ललित कुमार,मदन लाल, राजीव कुमार, दीपक,जुल्फाम, आशुतोष शर्मा,रजत,अजय प्रकाश,मनीष कुंवर,रतन सिंह, जगदीश जोशी, राकेश सुन्दरियां,अकिल अहमद, हेमंत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


