उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर ₹46 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त ने Golden Bridge Investment (gbiltg.com) नामक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर पीड़ित को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया।

पीड़ित से धनराशि निवेश के नाम पर व बाद में Capital Gain Tax, Currency Conversion Fee एवं 15% Safeguard Money जैसे झूठे शुल्क माँगकर वसूल की गई।

 अभियुक्त ने प्राप्त जानकारी का दुरुपयोग कर पीड़ित के खाते से कुल ₹46,01,750/- /- की धनराशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर ली।

साइबर थाना पुलिस टीम की तकनीकी निगरानी व सतत पुलिसिंग से अभियुक्त का लोकेशन ट्रेस कर टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय, देहरादून में प्रस्तुत कर *BNS* की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की गई ।

देहरादून : पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, दीपम सेठ के मार्गदर्शन में, साइबर पुलिस निरंतर लोगों के पैसे बचाने, जागरूकता अभियान चलाने और देश भर से गिरफ्तारियां करने में सक्रिय है। साथ ही, साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कर साइबर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम भी प्रभावी रूप से किया जा रहा है। अभियोगों की समीक्षा ADG लॉ एवं आर्डर/साइबर डॉ. वी. मुरुगेसन तथा IG STF/साइबर डॉ. नीलेश आनंद भरने द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर पुलिस स्टेशन, देहरादून पर एक प्रकरण पंजीकृत किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता निवासी डालानवाला, देहरादून ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म *Golden Bridge Investment (gbiltg.com)* के माध्यम से निवेश के लिए जोड़ा गया तथा निवेश हेतु प्रेरित किया गया। अभियुक्त ने फर्जि वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र/लाइसेंस प्रदर्शित कर शिकायतकर्ता को वैध प्लेटफ़ॉर्म होने का भ्रम दिया गया तथा निवेश पर आभासी लाभ दिखाकर अधिक निवेश करवा लिया गया।

जब शिकायतकर्ता ने अपना मूलधन/लाभ वापस लेने का अनुरोध किया तो संचालकों ने विभिन्न बहाने बनाकर बार-बार अग्रिम शुल्क और अतिरिक्त भुगतान माँगे — जिनमें पूंजीगत लाभ कर, मुद्रा रूपांतरण शुल्क और 15% “safeguard money” जैसी मांगें शामिल रहीं। “Golden Bridge Investment (gbiltg.com)” नामक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से निवेश के नाम पर उनसे *₹46,01,750/-* की ठगी की गई।

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशन में मामले का प्रवेक्षण सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा व विवेचना निरीक्षक आशीष गुसाई* द्वारा किया गया। साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी निगरानी एवं सतत पुलिसिंग से अभियुक्त का लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोचा गया। इस प्रकरण का मुख्य अभियुक्त मोहम्मद फैजान पुत्र अनीस निवासी डेरिया, पानी की टंकी, नई बस्ती, जसपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखंड को गिरफ्तार किया गया।

विवेचना के दौरान एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मोहम्मद फैजान पुत्र अनीस का नाम प्रकाश में आया था। साइबर थाना पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच, कॉल डिटेल्स एवं डिजिटल फुटप्रिंट्स का अध्ययन किया अभियुक्त द्वारा किए गए अपराध पर BNS की सुसंगत धाराओं में विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।

अपराध का तरीका

अभियुक्त ने “Golden Bridge Investment (gbiltg.com)” नामक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म तैयार कर इंटरनेट पर सक्रिय किया और सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप के माध्यम से निवेश के लिए लोगों को प्रलोभन दिया। पीड़ित को वेबसाइट से जोड़ने के लिए एक महिला ने स्वयं को लॉजिस्टिक कंपनी की उद्यमी बताकर विश्वास में लिया। उसने वेबसाइट पर ट्रेडिंग के माध्यम से उच्च लाभ देने का झांसा दिया।पीड़ित ने 23 अप्रैल 2025 से उक्त वेबसाइट के माध्यम से निवेश आरंभ किया।

वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र एवं लाइसेंस दर्शाकर उसे यह विश्वास दिलाया गया कि प्लेटफ़ॉर्म वैध है। जब पीड़ित ने लाभ की निकासी करनी चाही, तो अभियुक्तों ने आर.बी.आई. के नाम पर विभिन्न झूठे शुल्क — जैसे पूंजीगत लाभ कर Capital Gain Tax), मुद्रा रूपांतरण शुल्क (Currency Conversion Fee) और “15% safeguard money”— जमा कराने को कहा।पीड़ित ने इन झूठे शुल्कों का भुगतान विभिन्न खातों में किया, जो अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग व्यक्तियों/संस्थाओं के नाम से संचालित थे। इस प्रकार अभियुक्तों ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट बनाकर तथा झूठे करों और शुल्कों के नाम पर विश्वास में लेकर ₹46,01,750/- की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

अभियुक्त ने यह भी खुलासा किया कि वह लगातार फर्जी वेबसाइट पर नकली प्रमाणपत्र/लाइसेंस प्रदर्शित कर पहचान पत्र, अलग-अलग मोबाइल नंबर और विभिन्न बैंक खातों का प्रयोग करके धोखाधड़ी करता था, ताकि पीड़ितों को ठगा जा सके और पुलिस की पकड़ से बचा जा सके।

अभियुक्त का नाम व पता – मोहम्मद फैजान पुत्र अनीस निवासी डेरिया, पानी की टंकी, नई बस्ती, जसपुर, जनपद उधमसिंह नगर, उत्तराखंड

पुलिस टीम-

1- निरीक्षक आशीष गुसाई
2- उप निरीक्षक हिम्मत सिंह
3- कानि0 सोहन बडोनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों/फर्जी साईट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अन्जान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । साथ ही, सभी से अपील है कि वे फर्जी निवेश ऑफर जैसे YouTube like सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश वेबसाइट ऑफर में निवेश न करें, किसी भी अन्जान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें, अन्जान कॉल आने पर लालच में न आये, कॉलर की सत्यता की जांच करे बिना किसी भी प्रकार की सूचना / दस्तावेज न दें ।

ऑनलाईन जॉब हेतु एप्लाई कराने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर को सर्च न करें ।तेजी से बढ़ रहे इन्वेस्टमेंट स्कैम्स ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। स्कैमर्स वेबसाइट्स और नकली रिव्यू प्रोग्राम्स के माध्यम से लोगों को पहले छोटे-छोटे इनाम देकर भरोसा जीतते हैं तथा फिर धीरे-धीरे उन्हें भारी रकम निवेश करने पर मजबूर कर देते हैं। कम समय में अधिक लाभ के चक्कर में इन्वेस्ट ना करेंव शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त *1930* नम्बर पर सम्पर्क करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button