उत्तराखंडदेहरादून

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया “जया सिद्धार्थ अस्पताल’ में “गैस्ट्रोलॉजी विभाग” का उद्घाटन

जया सिद्धार्थ अस्पताल में गैस्ट्रोलॉजी विभाग का उद्घाटन !

देहरादून : आज गैस्टी इकाई का उद्‌घाटन कार्यक्रम जया सिद्धार्थ अस्पताल डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड देहरादून में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ जी और स्थानीय पार्षद अभिषेक पंत और प्रशांत डोभाल की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जया सिद्धार्थ अस्पताल के आसपास के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और सार्थक संस्थान बन गया है, जो निरंतर अपनी सेवाओं में अद्यतन कर रहा है।

हास्पिटल में पहले से ही उपलब्ध सेवाएँ कार्डियोलॉजी विभाग, यूरोलॉजी विभाग, सामान्य रोग विभाग, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग, रेस्पिरेटरी विभाग, न्यूरोसर्जरी विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, नवजात शिशु एवं बाल रोग विभाग, जनरल सर्जरी एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, विभाग, हड्डी एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग, त्वचा रोग विभाग, डेंटल एवं फिजियोथेरेपी विभाग उपलब्ध हैं।

सेव लाइफ जया सिद्धार्थ अस्पताल में आयुष्मान एवं गोल्डन कार्ड धारकों का इलाज भी किया जा रहा है। विधायक जी ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि यह अस्पताल निरंतर अपनी सेवाओं में वृद्धि कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button