
SP GRP तृप्ति भट्ट ने जवानों का लिया मासिक सम्मेलन दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट द्वारा पुलिस मुख्यालय जीआरपी के सभागार में माह अक्टूबर -2025 की मासिक अपराध गोष्ठी ली गई।
सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित कार्मिको से उनकी विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं पूछी गई, तो किसी कार्मिक द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई।तत्पश्चात् गोष्ठी में उपस्थित सभी थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारियों को निम्न दिशा-निर्देश निर्गत किये गये-
सी0एम0 हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न पोर्टलों में सूचनाओं को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
समस्त पोर्टलो को नियमित रूप से करें लॉगिन करने व डाटा समय से फीड करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को किया गया निर्देशित।
कॉलनेमि मे अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
शून्य एफआईआर मे तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
अभियोग के घटनास्थल का FSL की टीम से निरीक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु ANTF की टीम के साथ मिलकर निरंतर रेलवे स्टेशन व ट्रेनों मे सघन चैकिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

साइबर अपराध व ठगी आदि अपराधों की रोकथाम हेतु रेलवे स्टेशनो पर जागरूकता हेतु पम्पलेट चस्पा करने व PA सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
चोर, उठाईगिरी आदि पर कडी नजर रखने हेतु रेलवे स्टेशनो पर लगे CCTV कैमरो को कार्यशील दशा मे रखने हेतु निर्देशित किया गया।
लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
ट्रेन स्कॉर्ट भेजे जाने से पूर्व कर्मियों को भलीभांति ब्रीफ किये जाने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में वेन्डरों का समय-समय पर सत्यापन कराये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
थानों में लम्बित मालों का अधिक से अधिक निस्तारण करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्दशित किया गया।
महिला सुरक्षा हेतु थानों में बनाये गये महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मियों को 24×7 नियुक्त करने व महिला से सम्बन्धित शिकायतों का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त महिला अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में सादा वस्त्र में पुलिस बल की ड्यूटी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरोधात्मक कार्यवाही जैसे- पुलिस एक्ट, एम0वी0 एक्ट, आबकारी एक्ट, व कोटपा एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही की जाये ।
ईनामी अपराधियों की हरसम्भव गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक एसओजी एवं थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर को निर्देशित किया गया।
मा0 न्या0 से प्राप्त सम्मन/वारण्टो की शत-प्रतिशत तामील हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
हैल्प लाईन नम्बर 112,139, 1930, का रेलवे स्टेशनों में व्यापक प्रचार-प्रसार करायें ।
उक्त गोष्ठी/सम्मेलन में जीआरपी के सभी थाना/चौकी प्रभारी, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी व पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय जीआरपी के समस्त शाखा प्रभारी भी मौजूद रहे।


