उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में अवैध बार संचालन पर आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट का कड़ा शिकंजा, बड़ी मात्रा में शराब बरामद….

देहरादून : देहरादून में नकली शराब के नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद आबकारी विभाग अब अवैध तरीके से बार संचालन कर रहे रेस्टोरेंट और होटलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। हाल ही में विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ रेस्टोरेंट संचालक वन डे बार लाइसेंस का दुरुपयोग कर कई दिनों तक शराब परोसने के साथ-साथ शराब का स्टॉक भी अवैध रूप से जमा कर रहे थे। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को वहां से 32 बोतल अवैध शराब और 60 बोतल बियर बरामद हुई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग का कहना है कि बरामद शराब बिना वैध अनुमति के स्टोर की जा रही थी और रेस्टोरेंट में कई दिनों से बिना लाइसेंस बार की तरह शराब परोसी जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button